रेवांचल टाइम्स - लांजी क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल लांजी के तत्वावधान में क्षेत्र नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन ग्राम ग्राम में आयोजित किया जाता रहा है जिससे क्षेत्र के अनेक लोगो को इसका लाभ मिला आज कोरोना के कारण ऐसे आयोजन स्थगित हो गए थे ।पूरे क्षेत्र मोतियाबिंद के अनेक मरीज़ है , सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा, मित्र मंडल एवं स्थानीय समस्त मंडल सभी के सहयोग से इस नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता रहा है इस नेत्र शिविर के आयोजन से इस गांव से जुड़े हुए अन्य लोगों को भी इसका लाभ प्राप्त होता था, इस कार्यक्रम गांव के व्योवद्ध पुरुष महिला एवं युवा वर्ग बच्चे जो इस बीमारी से पीड़ित है या इलाज नहीं करा पाए ऐसे लोग लोग बहार जाकर मोतीयाबिंद का आपरेशन नहीं करा पाए ऐसे लोगों को इस आयोजन का उद्देश्य ही उन्हें लाभ पहुंचाना चाहते हैं आप पास पड़ोस के लोगों जानकारी पहुंचे और लोगों ने उपचार कराया जा सके मोतियाबिंद के इलाज हो सके, ग्रामीण अंचलों में मोतियाबिंद के मरीजों को जो दिक्कत है आती है उनके निदान के लिए उनके सहयोग के लिए वरिष्ठ जनों के लिए यह शिविर का आयोजन किया जाता रहा है । ताकि हमारा जिला मोतियाबिंद से मुक्त हो जाए इस कार्यक्रम में स्थानीय सभी सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों स्थानीय वरिष्ठ जन सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।
हमारा उद्देश्य मानव सेवा
महावीर इंटरनेशनल लांजी मानवता की सेवा में समर्पित हैं। निरंतर प्रयासो से आप सभी के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविरों का आयोजन किये गए और आगे भी प्रयास जारी रहेंगा।एवं समाजोन्मुखी गतिविधियों को प्रतिपादित कर , समाज को नेकी का कार्य करने के लिए पुरुष, महिला एवं युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे युवा वर्ग व मानव समाज प्रभावित हो रहा है। जिससे जनकल्याण के " मदद के हाथ " निरंतर बढ रहे है। आज भी हमारा प्रयास है पूरा जिला पूरा लांजी क्षेत्र मोतियाबिंद से मुक्त हो । क्षेत्र में कुछ बच्चों में भी मोतियाबिंद की समस्या है जिन्हें कुछ दिखाई नही देता । पर जानकारी प्राप्त हो तो सब सम्भव है ।हमारा प्रयास है कि पूरे लांजी क्षेत्र में कोई भी आंखों के इलाज कार्निया ,कचिया ,रेटिना ,आंख का पर्दा, मोतियाबिंद, काँचबिंदु, आंखों से दिखाई ना देना और भी बीमारी का इलाज के लिए पूर्ण प्रयास महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा किया जायेगा जहा तक संभव हो हर कोशिश की जाएंगी ताकि कोई परेशान ना रहे ।
नवंबर माह में लांजी क्षेत्र के मोतियाबिंद शिविरों में सहयोग करे
महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा हमेशा यह प्रयास किया गया है कि , हमारा उद्देश्य पूरे क्षेत्र को मोतियाबिंद से मुक्त करना है मानवता की इसमें यह प्रयास जारी रहेगा सतत प्रयास रहेगा । इसी क्रम में लांजी क्षेत्र में सितेपाला 16/11/2021, चुरली 17/11/2021, अमेडा( पा)18/11/2021, डोंगरगांव 19/11/2021, नेवरवाही 20/11/2021, साडरा 21/11/2021, कूल्पा 23/11/2021, सिंगोला 24/11/2021 इन स्थानों पर नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होंगे और 4 बजे तक ही सेवा रहेंगी ।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment